किन योजनाओं पर जानकारी भरे
योजनाओं की जानकारी
इस पोर्टल पर निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित जानकारी भरी जा सकती है। पात्रता होते हुये तथा आवेदन करने के बाद भी जिस योजना का लाभ नही मिल पा रहा हो, उस योजना की जानकारी भरे।
1. श्रम विभाग की योजनाएं
श्रम विभाग में पंजीयन के बाद बच्चों को स्कॉलरशीप, प्रसुता सहायता राशि, सुरक्षा सामग्री, सहायक सामग्री, साईकिल, दुर्घटना बिमा, मृत्यु राहत राशि, आदि के फायदे प्राप्त होते है। जिसकी पात्रता होते हुये भी लाभ नही मिलने पर आप फार्म कर सकते है।
2. किसान सम्मान निधि
किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत सरकार द्वारा किसानों के बैक खाते में 6000 रूपये हस्तांतरित किये जाते है। यह राशि 3 किस्त्रों में जारी होती है।
3. राशन
पी.डी.एस. दुकान से राशन प्राप्त होता है। राशन की मात्रा शासन द्वारा समय समय पर निर्धारित की जाती है जो कि राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकती है। निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने या राशन नही मिलने पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
4. मनरेगा के अन्तर्गत काम व निजी भूमि पर कार्य
मनरेगा के अन्तर्गत काम प्राप्त करने का प्रत्येक पंजीकृत मजदूर का हक है। मजदूर अपने खेत पर विकास कार्य करने की भी मांग कर सकते है। काम नही मिलने, मजदूरी का भुगतान नही होने या निजी भूमि पर कार्य स्वीकृत नही होने पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
5. पेंशन योजनाएं
विधवा पेंशन, दिव्यांग पेशन, वृद्धाअवस्था पेंशन से संबंधित जानकारी भरी जा सकती है।
6. प्रधान मंत्री आवास योजना
प्रधान मंत्री आवास की सूची में नाम होने के बावजूद भी आवास स्वीकृत नही होने या किस्त में देरी की स्थिति में शिकायत दर्ज की जा सकती।
7. डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (छ.ग.)
इन योजना अन्तर्गत सर्जरी, कैसर, किडनी आदि बिमारी के लिये सहायता प्राप्त होती है। SECC के पात्र परिवार व खाद्ध सुरक्षा अधिनियम में पात्र परिवार लाभ प्राप्त कर सकते है।
8 मुख्य मंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना (छ.ग.)
उक्त योजनाओं के अन्तर्गत गंभीर व दुर्लभ बिमारियों के लिये सहायता प्राप्त होती है। प्राथमिकता कार्ड व अन्तोदय राशन कार्डधारी परिवार लाभ प्राप्त कर सकते है।
9. राजीव गांधी किसान न्याय योजना (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानोंं की सहायता के लिये यह योजना शुरू की गई है। जिसमें फसलों के प्रकार व भूमि के आकार के आधार पर राशि निर्धारित की जाती है। निर्धारित मात्रा से कम राशि प्राप्त होने या पंजीयन के बाद भी राशि प्राप्त नही होने पर शिकायत दर्ज कर सकते है।